रिपोर्ट : आलोक मालपाणी एमडी न्यूज
बदायूं/उत्तर प्रदेश : संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा हमें यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए तथा अपना डाइविंग लाइसेंस भी हमेशा साथ रखना चाहिए । सड़क सुरक्षा समिति प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी( असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी)ने विद्यार्थियों को मोटीवेट करते हुए शपथ का आयोजन किया। सभी ने संकल्प लिया कि हम सभी यातायात के नियम का पालन करते हुए देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों से अपील की वाहन चलाते समय हमेशा हैलमेट का प्रयोग करें।शपथ ग्रहण में डॉ रजनी गुप्ता, डॉ शुभ्रा शुक्ला (बाटनी), डॉ सौरभ नागर , डॉ नवीन कुमार,डॉ पारुल अग्रवाल,डॉ आलोक दीक्षित, डॉ टेकचंद, डॉ राजेश सिंह, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ सूर्य प्रताप गौतम आदि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में आन्या साहू,ज्योति,सिद्वि, अर्चना, कार्तिकेय, तनिष्क,शानू, विष्णु ,सिया,फाजिल,बिलाल,कृष,विपिन, रितिक,शिवोम आदि विद्यार्थियों ने शपथ ली। “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व हैल्मेट अपनाओ ,जीवन रक्षा पाओ “जैसे स्लोगन से विद्यार्थियों का स्वर गुंजायमान हुआ।
