रेिपोर्ट : आलोक मालपाणी एमडी न्यूज

दायूं/उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशों के अनुपालन में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूँ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में विभिन्न शिक्षा बोर्डों ( यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड) से मान्यता प्राप्त संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालयों में उक्त अवधि तक अवकाश रहेगा।साथ ही यह भी निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं आदि की ड्यूटी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) कार्य हेतु लगाई गई है, वे कार्मिक अपने दायित्वों का नियमानुसार संपादन करेंगे। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में मतदान बूथ अवस्थित हैं, वे विद्यालय खुले रहेंगे। प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। शीतलहर के चलते यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।