नई मॉडल सेलटॉस का वाराणसी में किया भव्य लॉन्च।

वाराणसी। किया इंडिया के अधिकृत डीलर अवंतिका यूनिटी मोटर्स एल एल पी द्वारा वाराणसी में किया ने नई मॉडल सेलटॉस का भव्य लॉन्च कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया । यह कार्यक्रम 16 जनवरी 2026 को अवंतिका यूनिटी मोटर्स एल एल पी किया शोरूम, बाबतपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान किया नई सेलटॉस का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। इस अवसर पर अवंतिका किया के डायरेक्टर आदित्य कुमार गुप्ता कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नई किया सेलटॉस को उसके आकर्षक डिज़ाइन, उन्नत तकनीक, स्मार्ट कनेक्टिविटी और बेहतर सुरक्षा फीचर्स के लिए विशेष रूप से सराहा गया। लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि
किया नई सेलटॉस अपने प्रीमियम लुक, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिड-साइज़ एस यू वी सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद बनने की पूरी क्षमता रखती है। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों में नई सेलटॉस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अवंतिका यूनिटी मोटर्स एल एल पी ने इस सफल आयोजन में शामिल सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।