ब्रेकिंग न्यूज़ MD आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी जनपद बाराबंकी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 15/16 जनवरी 2026 को पुलिस द्वारा कुल 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 25 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाईथाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने दिनांक 16.01.2026 को मु0अ0सं0 33/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में1- सुरजन सिंह पुत्र राजेश कुमार, निवासी तारागंज अतरौली, थाना जैदपुर2- शिवजीत निषाद पुत्र स्व. बिहारी, निवासी गांधीग्राम मजरे बलछठ, थाना जैदपुरशामिल हैं।असन्द्रा पुलिस ने चोर को दबोचाथाना असन्द्रा पुलिस ने क्षेत्रीय जनता के सहयोग से एक अभियुक्त/चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दिनांक 16.01.2026 को कुलदीप राजपूत पुत्र स्व. हरिशचन्द्र, निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना असन्द्रा को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक सोलर पैनल भी बरामद किया गया है।रामनगर पुलिस की कार्रवाईथाना रामनगर पुलिस टीम ने दिनांक 15.01.2025 को अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र गौकरन, निवासी ग्राम बासुरा, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ, जिस पर थाना रामनगर में मु0अ0सं0 21/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


