*बहुआयामी समाचार से प्रयागराज से तहसील हंडिया प्रभारी दीपक कुमार की खास खबर।सड़क दुर्घटना में अधेड़ की हुई मौत, परिजनों का रोरोकर हुआ बुरा हाल।* प्रयागराज । उतरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर हाइवे फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। आपको बताते चले थाना उतरांव के नंदापट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय बर्फी लाल वर्मा राजमिस्त्री पुत्र स्व0 हरिलाल वर्मा जो शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे, घर से साइकिल से राजमिस्त्री का काम करने के लिए दरियापट्टी गांव जा रहे थे। की जैसे ही बलीपुर के आगे सलेमपुर हाइवे फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे थे कि अचानक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सर में गहरी चोट आ गई। स्थानीय लोगों द्वारा इनके घर वालों को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने लेकर हॉस्पिटल भागे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिये। मौत की सूचना पर परिवार में मातम पसर गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बर्फी लाल की पत्नी का देहांत पहले हो चुकी है। इनके दो बेटे नीरज वर्मा और संदीप वर्मा और दो बेटियां भी हैं। मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।