सिरौली गौसपुर बाराबंकी। तहसील सभागार में शुक्रवार को पंचायत बीएलओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी तेजस के० की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण और डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। ज्वाइंट मजिस्टेट उप जिलाधिकारी तेजस के० ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे उन पंचायतों में डुप्लीकेट मतदाताओं से संपर्क करें, जिनकी सूची उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अशुद्धि रोकने के लिए कार्य को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करें।तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची का पुनः सत्यापन करने और दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया।खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने इस कार्य को तेजी और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और न ही कोई डुप्लीकेट नाम सूची में शामिल रहे। इसके लिए मतदाताओं से संपर्क कर उनका सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में सुपरवाइजर और बीएलओ भी उपस्थित रहे।रिपोर्ट उदय राज वर्मासिरौली गौसपुर बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।