*हल्का लेखपाल कर रहे आज कल का बहाना* *वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD News चैनल* रुदौली तहसील व पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली में करीब साठ वर्ष पुराना देवस्थान है। वहीं स्थान के आसपास खलिहान गाटा संख्या 1786 की खाली भूमि पड़ी हुई थी उसी भूमि पर देवस्थान स्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि खाली पड़ी भूमि पर करीब दो वर्ष पहले गांव के अर्जुन यादव पुत्र नवमीदीन ने कब्जा कर निर्माण करा लिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी। उस समय जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देवस्थान के पास हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था लेकिन अपनी दबंगई के बिना पर खलिहान की भूमि पर निर्माण कराकर मकान बनवा लिया है। वर्तमान समय में पड़े देवस्थान की भूमि पर जबरन कब्जा कर मिट्टी पटाई का कार्य उक्त दबंग के ही द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन है। ग्रामीणों का आरोप है की देवस्थान की भूमि पर कब्जा हुआ तो हम आंदोलन को मजबूर होंगे। वहीं हल्का लेखपाल कार्यवाही के नाम पर आज कल का बहाना कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान व देवस्थान की भूमि को खाली कराने के लिये कई प्रार्थनापत्र दिए गए हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।