*वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD News चैनल* रूदौली क्षेत्र के शुजागंज स्थित इफको बाजार मीनापुर में आज सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से कृषक गोष्ठी सह नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो कुछ ही देर में प्रारंभ होगा।कार्यक्रम में अपर गन्ना आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर गरीब, जरूरतमंद किसानों एवं पात्र महिलाओं को नि:शुल्क कंबल वितरित किए जाएंगे।कृषक गोष्ठी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं खेती को लाभकारी बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।इफको केंद्र बाजार मीनापुर के संचालक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और किसानों को जागरूक करना है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed