रिपोर्ट,सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर यूपी

जिलाधिकारी महोदय, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में फूड सेफ्टी ऑन व्हील (FSW) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शोहरतगढ़, खुनियाव, इटवा एवं उसके बाजार क्षेत्रों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को खाद्य एवं पेय पदार्थों में होने वाली मिलावटों की पहचान, उनके दुष्प्रभाव तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वे मिलावट से बचने के लिए सजग रहें, संदिग्ध खाद्य पदार्थों की शिकायत संबंधित विभाग को करें तथा स्वयं और समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग दें।
इस जागरूकता अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।