रिपोर्ट, सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर यूपी

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्यामधनी राही ने आज मंडल नौगढ़ देहात अंतर्गत शक्तिकेंद्र मधुबनी का दौरा कर मतदाता पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 143, 144, 145, 146, 147 एवं 148 पर पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय विधायक श्री राही ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ से मतदाता पंजीयन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि जो पात्र नागरिक किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, उनका नाम शीघ्र फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में सहभाग आवश्यक है और इसके लिए मतदाता सूची का अद्यतन रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री श्री अनिल चौधरी, मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र पटेल, ग्राम प्रधान श्री दूधनाथ यादव, शक्तिकेंद्र मधुबनी के संयोजक श्री माधव यादव, शक्तिकेंद्र संयोजक श्री हेमंत चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।