हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खेत की जुताई का आरोप, डुमरियागंज तहसीलदार पर अवहेलना का मामला

रिपोर्ट, सूरज गुप्ता, जनपद सिद्धार्थनगर यूपी

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कलवारी नानकार गांव में कोर्ट के आदेश की अवहेलना का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने तहसीलदार डुमरियागंज पर हाईकोर्ट द्वारा जारी अंतरिम स्टे आदेश के बावजूद गेहूं की फसल लगी भूमि की जुताई कराए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और हाईकोर्ट का स्पष्ट स्टे आदेश पहले से प्रभावी है। इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना और बिना नोटिस दिए खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट करा दिया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जानबूझकर कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए यह कार्रवाई की गई, जिससे उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इस पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार रवि यादव ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के नाम पट्टा दर्शाया जा रहा है, उसका पट्टा कई बार निरस्त किया जा चुका है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि फसल की बुवाई किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा की गई थी।

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसको देखते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और प्रशासन ने नियमों के तहत कार्रवाई की है।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।