थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

रिपोर्ट, सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर यूपी

सिद्धार्थनगर।जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा वाद संख्या 2066/07, धारा 279, 337 भा0द0वि0 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त रिजवान उल्लाह पुत्र सुबहान उल्लाह, निवासी मुहल्ला कृष्णानगर, कस्बा सिद्धार्थनगर, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह, कांस्टेबल मोहन कुमार गोंड एवं कांस्टेबल समर बहादुर यादव थाना सिद्धार्थनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed