सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व यातायात को लेकर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट,सूरज गुप्ता, जनपद सिद्धार्थनगर यूपी

सिद्धार्थनगर से इस वक्त की बड़ी खबर आगामी सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बीएसए ग्राउंड में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महोत्सव स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित पुलिस बल की तैनाती को लेकर गहन समीक्षा की गई।

एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को सुरक्षित व सुगम वातावरण मिले।

इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय राज कुमार सिंह, प्रभारी यातायात एवं थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।