थाना बांसी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा।

रिपोर्ट,सूरज गुप्ता,सिद्धार्थनगर यूपी

थाना बांसी पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सुश्री रोहनी यादव, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल निर्देशन में तथा मृत्युंजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी के नेतृत्व में आज दिनांक 21.01.2026 को थाना बांसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 256/2025 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को सोनखर बाजार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
राकेश पुत्र जुगानू
निवासी.भड़ही मिश्रौलिया.थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उप निरीक्षक रामाज्ञा प्रसाद, हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप चंद, थाना कोतवाली बांसी मौजूद रहे।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।