क्षेत्राधिकारी इटवा द्वारा सर्किल इटवा के थानों की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित।

रिपोर्ट सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर यूपी

क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश द्वारा आज दिनांक 21-01-2026 को सर्किल इटवा के समस्त थानों का अर्दली रूम एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई तथा सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, पुराने मामलों के प्रभावी निस्तारण तथा जनशिकायत पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा साक्ष्यों के आधार पर विवेचनाएं पूर्ण कर अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त साइबर अपराध नियंत्रण के अंतर्गत MULE अकाउंट, POS (प्वाइंट ऑफ सेल) जांच, निरोधात्मक कार्यवाही में गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर अधिनियम के प्रभावी प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया।

उक्त गोष्ठी में सर्किल इटवा के समस्त थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।