थाना बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

सूरज कुमार
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसी पुलिस को अहम सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी रोहनी यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना बांसी पुलिस ने मु0अ0सं0 009/2026, धारा 191(2), 118(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को मोहल्ला राप्तीनगर, रामगढ़ बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अशोक यादव, उदय प्रकाश यादव एवं रियाज अली उर्फ छोटू के रूप में हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।