(बदायूं)जरीफ नगर -:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद बदायूँ में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तगण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 317/2025 धारा 191(2)/193(3)/190/115(2)/352/351(2)/110/118(1)/117(3)/105 बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तगण 1. हेमपाल पुत्र प्रानसुख उम्र करीब 52 वर्ष, 2. पदम सिंह पुत्र भाऊ सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गण ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मदारपुर मोड़ पर यात्री शैड की साईड में मदारपुर जानें वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया हैँ । गिरफ्तार अभियुक्तगण दिनांक 23.12.2025 में ग्राम मदारपुर में भूमि पैमाइश को लेकर हुई गम्भीर मारपीट एवं झगडे की घटना से सम्बन्धित मुख्य अभियक्तगण है, जिनके कब्जे से झगडे में प्रयोग किये गये लाठी डन्डे एवं बांका बरामद किया गया है । अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. हेमपाल पुत्र प्रानसुख उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ
  2. पदम सिंह पुत्र भाऊ सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ

अभियुक्तगण से बरामदगी-
04 लाठी, डन्डे एवं 01 बांका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.व0उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना जरीफनगर बदायूँ मय टीम ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।