टेडवा में होगा तृतीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदान्त संत सम्मेलन


रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़

लखीमपुर-खीरी जनपद के टेडवा गाँव में आगामी 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक भव्य तृतीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदान्त संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान रमना धाम, टेडवा, पोस्ट पहाड़ा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, अधर्म के विनाश एवं प्राणियों में सद्भावना की कामना की जाएगी।
इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्मा, कथावाचक एवं विद्वान प्रवचनकर्ता अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म और वेदांत का ज्ञान प्रदान करेंगे। प्रमुख प्रवचनकर्ताओं में पं. प्रेम सागर मिश्र व्यास, साध्वी सुश्री निलाम्बरा जी , पं. लक्ष्मीनंदन मिश्र, पं. श्रीराम किंकर शुक्ल, पं. हरे राम अवस्थी, पं. श्री शुभम तिवारी, पं. श्री राम सुरेश शुक्ल सहित अनेक विद्वान संत शामिल होंगे। यज्ञाचार्य के रूप में पं. श्री श्याम जी मिश्र अनुष्ठान का संचालन करेंगे।
आयोजक मंडल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।