आज दिनांक 04.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना बिलासपुर के अन्तर्गत चौकी रूद्रविलास का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओ का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
महोदय ने स्पष्ट किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस चौकी रूद्रविलास के निर्माणाधीन नये भवन का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।





