संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में एम .ए इतिहास के छात्र रजनीश कुमार का खण्ड विकास अधिकारी (बी डी ओ UPPSC) मे चयनित संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में एम. ए इतिहास के छात्र रजनीश कुमार के खण्ड विकास अधिकारी (बी डी ओ UPPSC) मे चयनित होने पर प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने प्रतीक चिन्ह देते हुए महाविद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कोई विद्यार्थी उन्नति करता है तो यह उन्नति एक शिक्षक की भी होती है। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के करकमलों द्वारा रजनीश के पिता इन्द्रपाल को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
UPPSC 2024 में चयनित रजनीश कुमार ने बताया कि उनके आगे बढ़ने में माता प्रवेश कुमारी ,पिता इन्द्रपाल सिंह व महाविद्यालय के शिक्षकों का आशीर्वाद व सहयोग रहा है। असफलताएं ही हमारे जीवन को सफल बनाती हैं क्योंकि जीवन में 2023 व 24मे UPSC के 3 मेन्स व 2 इंटरव्यू निकाले व यू पी पी एस सी 5 अटैम्प्ट ,3 मेन्स, 1st इंटरव्यू के साथ ब्लाक डेवलपमेंट आफीसर में चयन हुआ।
इतिहास असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार ,राजनीति विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ टेकचंद, डॉ सौरभ नागर , डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ रजनी गुप्ता, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ नीति सक्सेना, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ सूर्य प्रताप गौतम, डॉ ब्रह्मस्वरूप आदि शिक्षकों ने शुभकामनाएं व बधाई देते हुए महाविद्यालय के लिए गर्व की बात कही। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार,संदीप ,रोदास व आशीष भी उपस्थित रहे।
