गोला खीरी।
थाना मैलानी क्षेत्र के अंतर्गत बांकेगंज पुलिस चौकी इलाके में विवादित भूमि को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ग्राम मोतीपुर स्थित गाटा संख्या 1166, जो राजस्व अभिलेखों में ‘खाद के गड्ढों’ के रूप में दर्ज है, को लेकर उत्पन्न विवाद ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की चुनौती खड़ी कर दी है।

राजस्व विभाग के अनुसार, संबंधित अंबेडकर बादियो द्वारा जिस भूमि पर मालिकाना हक जताया जा रहा है, वह दावा तथ्यों से मेल नहीं खाता। दस्तावेजों में स्पष्ट है कि बैनामा गाटा संख्या 1167 का है, जो आबादी की भूमि है,जबकि विवादित गाटा संख्या 1166 अलग श्रेणी में दर्ज है।

अंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश
डॉ.भीमराव अंबेडकर साहब के जन्म महोत्सव के दिन 14 अप्रैल को हुआ भारी बवाल हिंसा,जिसमें आरोप है कि अंबेडकर वादियो द्वारा अचानक अंबेडकर मूर्ति निर्माण कार्य शुरू कराना सुनियोजित साजिश का हिस्सा है,जिससे क्षेत्र में तनाव और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि इस विवाद से आसपास के लगभग 74 गांवों के लोग आक्रोशित हो उठे। हालात ऐसे बने कि आगजनी और दंगे जैसी स्थिति पैदा करने की आशंका तक जताई गई,जिससे क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को आघात पहुंचाने का प्रयास हुआ।

कई लोगों पर मुकदमे दर्ज
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई युवाओं, बुजुर्गों और अनुयायियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों में असली दोषियों पर कार्रवाई न होने को लेकर असंतोष बना हुआ है।

चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
पूरे घटनाक्रम और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए तत्कालीन चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस कप्तान ने अंकुर कुमार को बांकेगंज पुलिस चौकी का नया प्रभारी नियुक्त कर हालात नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

सख्त कार्रवाई की मांग
क्षेत्र में अब चर्चा है कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *