गोला-खीरी।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ को ज्ञापन सौंपकर सरकारी खाद चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के अनुसार, एक ट्रक जिसमें लगभग 600 यूरिया की बोरियां भरी थीं, गोला की ओर आ रहा था। आरोप है कि कंजा स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक द्वारा सरकारी खाद की बोरियां दो व्यक्तियों को उतारी जा रही थीं। इसी दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को पकड़ लिया।

किसान यूनियन का कहना है कि ट्रक संख्या UP31AT0275 से सरकारी खाद चोरी कर बेचे जाने का प्रयास किया जा रहा था। संगठन ने ट्रक मालिक, चालक और मामले में शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि किसानों के हक की खाद में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *