एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा एंवम थाना प् खालापार प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 10.05.2026 को थाना खालापार पुलिस टीम ने मिनाक्षी चौक पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चौकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार 02 व्यक्ति एक कार्टून लेकर आते दिखाई दिये।

पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड एवं डाईक्लोमाइन साल्ट से निर्मित प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य साथी थाना नई मण्डी क्षेत्र के गाँधीनगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में नशीली दवाईयों का स्टॉक रखते हैं तथा वहीं से सप्लाई की जाती है।

सूचना पर थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी गयी, जहां से 04 अन्य अभियुक्तों सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 22 कार्टून में भरे 4,72,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये गये।पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अनन्त पुत्र कर्मवीर ,मोहित पाल पुत्र सुरेश पाल , अंकित पुत्र नरेश कुमार ,सलीम पुत्र अहसान, लवीश पुत्र सराफत,सुमित पुत्र रमेश चन्द बताये। थाना खालापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed