MD न्यूज़ (मोहम्मद अशफाक)

लखीमपुर खीरी। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेम्बर तोड़े जाने एवं निहत्थे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी अधिवक्ता सभा लखीमपुर खीरी की ओर से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ताओं के चैम्बर्स को पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाया गया, जिससे अधिवक्ता समाज में गहरा आक्रोश और असंतोष व्याप्त है। सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए इसकी घोर निंदा की।

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन अधिवक्ताओं के चैम्बर्स तोड़े गए हैं, उन्हें नए चैम्बर्स उपलब्ध कराए जाएं।

ज्ञापन में अधिवक्ता हितों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग उठाई गई।

इस अवसर पर सभा से जुड़े अधिवक्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *