एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, थाना मीरापुर।अवगत कराना है कि दिनांक 28.05.2026 को थानाक्षेत्र मीरापुर के अंतर्गत पुनीत कुमार पुत्र तन सिंह निवासी मकान नंबर, 729,पी,एन,बी, बैंक के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर व प्रदीप पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सैफपुर फिरोजपुर रामराज, थाना बहसूमा जनपद मेरठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट/ फोटो शेयर की गई। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई उच्च अधिकारीयों द्वारा इस घटना पर तत्काल संज्ञान लिया गया। तथा आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा जल्द कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *