
एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।सहारनपुर।गंगोह नगर के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। नगर के पहले आई,ए,एस अधिकारी एवं 1967 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धनेन्द्र कुमार गर्ग का दिल्ली में हुए ,AC,ब्लास्ट हादसे के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गंगोह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के हौज खास स्थित आवास पर देर रात एसी फटने से हादसा हुआ,जिसमें धनेन्द्र कुमार गर्ग और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 6:30 बजे धनेन्द्र कुमार गर्ग ने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। धनेन्द्र कुमार गर्ग ने अपने प्रशासनिक जीवन में हरियाणा के मुख्य सचिव, CCI चेयरमैन, NHAI चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, GST चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। गंगोह क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा। उनके प्रयासों से चंडीगढ़-मेरठ बस सेवा और करनाल-बिडौली मार्ग जैसी सुविधाएं क्षेत्र को मिलीं नगरवासी उन्हें उनकी सादगी, विनम्रता और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।
