लखीमपुर खीरी।
मितौली तहसील के ग्राम पंचायत ओढ़हरा में ओरहरा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फीता काटकर जिला पंचायत सदस्य रामदास वर्मा ने शुरू करवाया टूर्नामेंट जिसकी अध्यक्षता कर रहे प्रदीप श्रीवास्तव ओरहरा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में 32 टीमों ने इंट्री लिया पहला मैच 12 ओवर का दतेली बनाम बेहड़ा के मध्य खेला गया।जिसमें बेहड़ा टीम बाहर कर दी गई उसके बाद क्वार्टर मैच
दानपुर बनाम और कोरई टीम के मध्य खेला गया जिसमें कोरई टीम बाहर कर दी गई।उसके बाद सेमी फाइनल मैच दतेली बनाम तेजवापुर के मध्य खेला गया जिसमें दतेली टीम विजेता बनी और दूसरी मैच दानपुर बनाम अच्छानियां के मध्य मैच खेला गया। जिसमें अच्छानियां टीम को हार का सामना करना पड़ा और बाहर कर दी गई।


फिर फाइनल मैच दानपुर टीम जिसकी कप्तानी कर रहे मयंक मिश्रा
और दतेली जिसकी कप्तानी कर रहे नईम दोनों टीमों के मध्य
फाइनल मैच का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसका दतेली के कप्तान ने टास जीतकर बल्लेबाजी की फाइनल मैच 16 ओवर का खेला गया जिसमें दतेली टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 10 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 68 रन बना पाए। उसके बाद सेकेंड पारी में दानपुर टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 4 विकेट के नुकसान पर 9 ओवर में 69 रन बनाया और शानदार दानपुर टीम को जीत मिली
ओरहरा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट कमेटी के द्वारा दोनों टीमों को शील्ड मेडल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दानपुर की टीम से शुभम पांडे को मैंन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कमेंटेटरी कर रहे प्रदीप श्रीवास्तव,सोनू शुक्ला,हरिओम कश्यप,
टूर्नामेंट की इंपायरी कर रहे रोहित अवस्थी,प्रभात अवस्थी,अनुराग शुक्ला,सोनू शुक्ला,प्रदीप श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर,विष्णुपॉल राघव और साथ में मौजूद रहे
ग्राम पंचायत प्रधान शिवदयाल,शैलेश,जयदीप दीक्षित, हरेराम दीक्षित, स्वामीदयाल दीक्षित,मनीष बल्लू।

41 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *