विज्ञान भवन में गूंजी कौशल विकास की आवाज, SAARTHI की पहली बैठक में शामिल हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
नई दिल्ली
देशभर के आईटीआई संस्थानों को आधुनिक बनाने और युवाओं को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 12 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में SAARTHI (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए प्रदेश में कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री ने की।
बैठक के दौरान आईटीआई संस्थानों के आधुनिकीकरण, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं अन्य फ्यूचर स्किल्स को पाठ्यक्रम से जोड़ने तथा युवाओं को रोजगारपरक एवं आत्मनिर्भर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया गया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “स्किल इंडिया” विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान सरकार के मंत्री , तेलंगाना सरकार के मंत्री तथा गुजरात सरकार के मंत्री सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में यह बैठक देश के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


