BREAKING NEWS
📰 MD NEWS बहुआयामी समाचार
ब्यूरो लखनऊ
सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्वर्गीय दावा शेरपा को भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय दावा शेरपा की पुण्य स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
वर्ष 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी स्वर्गीय दावा शेरपा ने अपने 30 वर्षों से अधिक के गौरवशाली सेवाकाल में प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाएं प्रदान कीं। दिनांक 31 दिसंबर 2022 को वह अपर पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) एवं प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया था।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने एक ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित अधिकारी को खो दिया है, जिनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।
जन-जन की आवाज, निष्पक्ष समाचार

