नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई (शनिवार) को फतेहपुर जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से मदारीपुर कला स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से मदारीपुर कला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, वीआईपी रूट और पार्किंग व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्य कार्यक्रम सुबह लगभग 10:30 बजे मदारीपुर कला हेलीपैड पर आगमन।10:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देंगे।निर्धारित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जालौन के लिए रवाना होंगे।प्रशासन हाई अलर्ट पर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों की टीमें लगातार तैयारियों में जुटी हैं। कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

