अयोध्या।

ब्यूरो चीफ आशुतोष पाण्डेय MDNEWS
मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पंचायत पूरे विलम्बी मेवापुर मुतालिके लिलहा रसूलपुर स्थित तालाबी भूमि गाटा संख्या 995 ख पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने हेतु धर्मेंद्र दुबे पुत्र ओम प्रकाश दुबे ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पूरे विलम्बी मेवापुर मुतालिके लिलहा रसूलपुर तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या में स्थित गाटा संख्या 995 ख ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि है जो राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है उक्त ग्राम सभा की तालाबी भूमि पर साहब प्रसाद पुत्र भुसई तथा जग प्रसाद पुत्र भुसई द्वारा पक्का मकान बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे ग्राम सभा की सार्वजनिक तालाबी भूमि पर अवैध कब्जा हो गया है। शिकायतकर्ता ने मांग किया है कि प्रकरण की निष्पक्ष स्थलीय जांच कराकर राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि की पैमाइश कराई जाए यदि जांच में गाटा संख्या 995 ख की ग्राम सभा की तालाबी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया जाए तो उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता तथा लागू नियमों के अनुसार अवैध अतिक्रमण हटाकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।
