बदायूं, 24 जुलाई। श्रावण मास में आगामी कांवड़ यात्रा एवं संभावित बाढ़ की तैयारियों के मद्देनज़र जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तहसील दातागंज स्थित अटेना पुल एवं घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं पहले से
जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहायक ब्यूरो चीफ बदायूँ
