बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी। समाजवादी पार्टी (सपा)ने मोहम्मदी खीरी में जंतर मंतर आंदोलन और मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय से जुड़े मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया ।यह ज्ञापन उप जिला अधिकारी मोहम्मदी के माध्यम से दिया गया। सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे उन्होंने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन का उल्लेख किया गया। इसमें युवा छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता पारदर्शी परीक्षा प्रणाली न्यायसंगत सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमिताएं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और आंदोलनरत छात्रों का नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की
ज्ञापन में रामपुर स्थित मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय की कुछ इमारतें ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की गई। पार्टी ने कहा यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है और बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी जुड़े हुए हैं सपा नेताओं ने मांग की है कि जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों का विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की
पार्टी ने कहा यदि कोई कानूनी अथवा प्रशासनिक विवाद है तो उसका समाधान संविधान विधि और न्यायिक प्रतिक्रिया के अनुरूप किया जाए ताकि शिक्षा का वातावरण प्रभावित न हो ।
इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह यादव ललित यादव ,राजेश सिंह यादव, मोहम्मदी नगर अध्यक्ष इकरार अहमद, बर्बर नगर अध्यक्ष मुईद खान, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पाल, पंकज कुमार, सगीर अहमद आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
