बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने चार लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और 85 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।

ग्राम खोजहानपुर मजरे गोबरहा निवासी अमित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दुकान से एक व्यक्ति ने पेंट का सामान उधार मांगा था, जिसे उसने देने से मना कर दिया था। आरोप है कि 26 जुलाई की शाम दुगौलीपुर निवासी उत्तम वर्मा समेत चार लोग उसकी दुकान पर आए और उधार सामान न देने पर गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह जब वह अपने घर से दुकान जा रहा था और उसके पास 85 हजार रुपये नकद थे, तभी चौकाघाट-मरकामऊ स्थित मड़ना पुल के पास उस पर हमला किया गया।

अमित वर्मा का आरोप है कि मनोज यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक छीन ली और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का दावा है कि हमलावर 85 हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गए।

मामले में अमित वर्मा ने रामनगर थाना पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। रामनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज यादव को हिरासत में ले लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *