गोंडा के लाल ने देश और जनपद का नाम किया रोशन। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पैतृक आवास पहुंचे पदाधिकारी
रिपोर्ट-मदनलाल
गोंडा। श्रीलंका में हुई क्रिकेट सीरीज में सिंगल शतक और दोहरा शतकलगाकर देश व जनपद का नाम रोशन करने वाले भारतीय टीम के उप कप्तान लक्ष्य राय चंदानी का सोमवार को गोंडा में भव्य स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारीके नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी लक्ष्य के पैतृक आवास पहुंचे। वहां फूल माला और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि लक्ष्य ने कम समय में शानदार प्रदर्शन कर गोंडा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। संगठन ने उनके भविष्य में भारतीय टीम का कप्तानबनने की कामना करते हुए बधाई दी।
लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन से पूरे जनपद के कर्मचारियों और युवाओं में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आरती तिवारी, जिला संरक्षक राम रूप वर्मा सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला, अतुल तिवारी, प्रदीप वर्मा, सनी राम, राम सजीवन तिवारी, रमेश सिंह, हरेंद्र सिंह, हरीश मिश्रा, लखन लाल पासवान, रघुनाथ मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, राजेश शुक्ला, महेश चौरसिया, रामकरन वर्मा, लेखराज तिवारी, ज्ञान प्रकाश जायसवालसमेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
