कन्नौज /जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा कल दिनांक 29.07.2026 को गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज मेहंदी घाट का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान घाट पर व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर भीड़ प्रबंधन, जल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा उपाय, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और साफ-सफाई की निरंतर निगरानी करने व स्नार्थियों की सुविधा के लिए समुचित बैरिकेडिंग, नावों की उपलब्धता तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फ्लड टीम एवं स्थानीय गोताखोरों को अलर्ट मोड में रखने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर व सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed