अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज
रूदौली तहसील क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया। परिवार छत पर सोता रहा और चोर शटर के ताले व दरवाजे तोड़कर घर में दाखिल हो गए। अलमारी का शीशा तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार नीचे पहुंचा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ रूदौली अरविंद सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। पीड़ितों ने जल्द खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *