एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो चीफ, नवीन कृष्णा।

देवघर, पुलिस अधीक्षक देवघर के गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि देवघर शहर में ब्राउन शुगर का कारोबार काफी तेजी से फैल रहा है तथा अपराधी युवाओं को नशे की लत लगाकर नशे का आदी बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा सत्संग हॉल्ट ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति युवाओं को बहला-फुसलाकर ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अफरोज शेख उर्फ सुल्तान, निवासी हल्दीबाड़ी, हिरना, थाना नगर, जिला देवघर के पास से 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर 85,150 नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तुला मशीन, बरामद किया गया।
एक अन्य घटना में वादी के दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर घटना के गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्वेदन किया तथा चोरी गई सामानों की बरामदगी के साथ तीन अभियुक्त, अजहरुद्दीन शेख, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता राजू शेख,सा० हिलना, जुम्मन नगर, जिला देवघर, आसिफ शेख, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता युसूफ शेख,सा० हिरना, जिला देवघर, सुरेश पोद्दार,(खरिददार) उम्र करीब 45 वर्ष, पिता स्व० फुन्नी पोद्दार, सा० जून पोखर, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के पास से दो जोड़ी चांदी की पायल का पिघला हुआ रूप, एक सोने की कान वाली बरामद किया गया। सभी अभियुक्तों को न्यायिक विरासत में भेज दिया गया है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *