गुरु पूर्णिमा पर प्राथमिक विद्यालय माती और फ्यूचर फाउंडेशन एकेडमी सरैया में पौधरोपण

बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन की अपील को स्वीकारते हुए गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जनपद में “एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय माती एवं फ्यूचर फाउंडेशन एकेडमी सरैया में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौधों के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्राथमिक विद्यालय माती के प्रधानाध्यापक जनार्दन प्रसाद यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल अपने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने बच्चों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिक्षक आलोक राय, संजय कुमार, आनन्द प्रताप सिंह, नीतिका वर्मा, नीलू सागर तथा बृजबाला राव ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया और लोगों से अपील की कि वे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।
इसी क्रम में फ्यूचर फाउंडेशन एकेडमी सरैया में भी बच्चों ने “‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार यादव,प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र गौतम,अध्यापिका अल्पना यादव,खुशबू पाल ,जान्हवी, सिद्धी मौर्या,कन्हैया यादव सहित समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।उक्त कार्यक्रम जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव की अपील पर आयोजित किए गए। एसोसिएशन द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जीवन रक्षार्थ एक पौधारोपण अभियान के तहत इसी तरह अन्य कई संस्थानों में भी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम साकार होती दिखाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने गुरु के सम्मान में वृक्ष लगाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प दोहराया।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *