AIMIM के युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने मोहल्ला संघसतून, नई बस्ती पहाड़ी गेट में खुले नाले में गिरकर सात वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत पर गहरे रंज़-ओ-ग़म का इज़हार किया है उन्होंने कहा कि यह हादसा किसी क़िस्म की क़िस्मत नहीं, बल्कि नगरपालिका की संगीन ग़फ़लत और लापरवाही का नतीजा है। सफाई के लिए नाले को खोला गया था, लेकिन उसकी हिफ़ाज़त के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई इंतिज़ाम किया गया, जिसकी वजह से एक मासूम की जान चली गई। ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने ज़िला प्रशासन और नगरपालिका से फ़ौरी तौर पर इस पूरे मामले की मुकम्मल जांच कराने, ज़िम्मेदार अफ़सरों और कर्मचारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने तथा मरहूम बच्चे के परिवार को मुनासिब मुआवज़ा और हर मुमकिन सरकारी मदद फ़ौरन मुहैया कराने की मांग की।
इस मौके पर युवा जिला मुख्य महासचिव उम्र मियां जिला महासचिव जुनैद खान गुफरान जिला आदि मौजूद रहे

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *