हरदोई —-.. पानी की टंकी से 300 मीटर दूर मिले दो युवकों के शव,मौके पर पहुंचे आईजी किरण एस…

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला हरदोई

हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के आटामऊ गांव में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन पानी की टंकी से करीब 300 मीटर दूर दो युवकों के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधबनी पुरानी इमारत के पास पड़े शवों के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से बेरहमी से कई वार किए गए थे। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही लखनऊ जोन के आईजी किरण एस. मौके पर पहुंचे।उनके साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम,फोरेंसिक टीम और कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

मृतकों की पहचान लखनऊ के फैजुल्लागंज निवासी अभिषेक उर्फ बबलू और कछौना थाना क्षेत्र के रैंसो गांव निवासी अरुण चौरसिया के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और आटामऊ में बन रही पानी की टंकी पर कार्य कर रहे थे। अरुण पिकअप चालक था, जबकि अभिषेक करीब एक सप्ताह पहले ही यहां काम पर आया था। बुधवार सुबह दोनों अपने-अपने वाहन से काम के लिए निकले थे। घटनास्थल पर अरुण की पिकअप और अभिषेक की बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली, जबकि कुछ दूरी पर दोनों के शव पड़े थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिषेक का आपराधिक इतिहास रहा है।उसके खिलाफ लखनऊ के हसनगंज थाने में लूट,आबकारी और गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश,आपराधिक गतिविधियों,लेनदेन और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।एसपी के निर्देश पर खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं।आईजी किरण एस. ने कहा कि पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *