तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

नगराम सिन्हा नेत्रालय द्वारा नगराम और अमेठी में निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगराम में प्रत्येक रविवार को और अमेठी में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ये शिविर लगेंगे।इन शिविरों में आधुनिक मशीनों द्वारा आँखों की विशेष जाँच की जाएगी। यहाँ कास्टेक लेन्स भी उपलब्ध होंगे। मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त होगा।नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पी. के सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों और किसानों को लखनऊ या बाराबंकी आने-जाने में होने वाली समस्याओं को देखते हुए ये व्यवस्थाएं की गई हैं। इसका उद्देश्य किसानों और गरीब वर्ग के लोगों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करना है। शिविरों में डॉ. अरविंद वर्मा (एम.बी.एस.बी., एम.एस., फेलो मेडिकल रेटिना, ऑप्टिमस आई हॉस्पिटल एवं डेंटल क्लीनिक) भी अपनी सेवाएं देंगे। अधिक जानकारी के लिए 9919421260 पर संपर्क किया जा सकता है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed