गोण्डा (बभनजोत)- राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडल बभनजोत में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा गर्ग इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर हथियागढ़ बाजार तक निकाली गई। पदयात्रा में मुख्य रूप से विधायक प्रभात कुमार वर्मा , मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला जी, प्रबन्धक देवी प्रसाद शुक्ला , जितेंद्र नाथ पांडेय, सोहरत वर्मा, पप्पू सिंह, मनीष पांडेय, राम अभिलाख वर्मा, श्याम नारायण एवं डबलू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प के साथ हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *