सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निषाद बाहुल्य महरथा गांव स्थित बंधे पर सोमवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद और वीरांगना फूलन देवी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को फूलन देवी का चित्र भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का पूरा जीवन आधी आबादी के लिए मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन में अन्याय और उत्पीड़न का डटकर विरोध किया। उनके संघर्ष और साहस का समाजवादी पार्टी ने सम्मान किया और उन्हें लोकसभा सांसद बनाया।

मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई जा रही है। फूलन देवी का व्यक्तित्व समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा संघर्ष करने का साहस प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक है।

कार्यक्रम का आयोजन शिव रतन निषाद एवं संतोष निषाद ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव कमरुज्जमा, जोन प्रभारी राकेश दूबे, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा अजय चौरसिया, प्रदेश सचिव मंजूर खान, महिबुल्ला, राजू निषाद, मदन निषाद, राम रतन निषाद, राजेश निषाद, श्यामू निषाद, महेश निषाद, राजेंद्र निषाद और रामविलास निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *