सिसवा बाजार / महराजगंज (एमडी न्यूज):कोठीभार थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहा के पास कार का दरवाजा अचानक खोलने से हुई दुर्घटना के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेडिहवां निवासी लक्ष्मण पुत्र भानदेव 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:00 बजे अपने ससुराल (दुर्गवलियां) बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह कोठीभार थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहा के पास पहुंचे, रास्ते में खड़ी एक कार (संख्या UP 56 E 7046) के अज्ञात चालक ने बिना पीछे देखे लापरवाही से अचानक गाड़ी का दाहिना दरवाजा (फाटक) खोल दिया।

​अचानक दरवाजा खुलने के कारण लक्ष्मण बाइक समेत उससे टकरा गए। इस भीषण हादसे में उनके शरीर पर गंभीर व प्राणघातक चोटें आईं। दुर्घटना में उनका दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया और कंधे की हड्डी (हसली) भी क्षतिग्रस्त हो गई।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

​घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा बाजार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज के लिए रेफर कर दिया।

थाने व एसपी से नहीं मिली राहत, कोर्ट का लिया सहारा

​पीड़ित की सास उर्मिला देवी (पत्नी ध्रुप, निवासी दुर्गवलियां) ने बताया कि इलाज के बाद उन्होंने 12 जनवरी 2026 को स्थानीय थाना कोठीभार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक महराजगंज को भी प्रार्थना पत्र भेजा, फिर भी केस दर्ज नहीं हुआ।परेशान होकर पीड़िता ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट सं.-03 / न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की अदालत में धारा 173(4) बीएनएसएस (BNSS) के तहत याचिका दाखिल की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed