मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान रामपुर क्षेत्र में नालों की दयनीय स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ।लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण वे पूरी तरह कचरे से पटे पड़े हैं। सबसे बड़ी और चिंताजनक बात यह है कि कई जगहों पर नाले ऊपर से पूरी तरह खुले हुए हैं। अभी कुछ समय पूर्व क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद घटना घटी, जिसमें एक छोटा बच्चा खेलते समय इस गहरे और खुले नाले में गिर गया। और उसकी मौत हो गई इस घटना से रामपुर निवासी डरे हुए हैं। खुले और ओवरफ्लो होते नालों के कारण आगे भी ऐसी दुर्घटनाएं होने का खतरा बना हुआ है। साथ ही, रुकी हुई गंदगी के कारण क्षेत्र में भयंकर बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने का डर है।अतः आपसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हमारे वार्ड/मोहल्ले के नालों की तुरंत सफाई करवाई जाए और उन्हें ऊपर से ढकने (कवर करने) की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी दुर्घटना को रोका जा सके। और सभी नलों के आस पास बाउंड्री करवाई जाये इस त्वरित कार्य के लिए हम सभी क्षेत्रवासी आपके अत्यंत आभारी रहेंगे।

निवेदक
कंचन सक्सेना
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ
9412313666

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *