एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा, कर्मचारियों ने लगाए देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मंगलवार, 11 अगस्त को मवई ब्लॉक क्षेत्र में पैदल एवं बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मवई ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा ने किया। यात्रा मवई ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवई, थाना मवई तथा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मवई ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चल रहे कर्मचारियों और बाइक सवारों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।


यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। बाइक पर तिरंगा लेकर निकले कर्मचारियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ भी नजर आई। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।
तिरंगा यात्रा में अंकुर यादव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष मवई, अभिषेक सिंह, लालजी चौरसिया, मोहम्मद अरसलान,शौरभ गुप्ता, आदेश चौधरी,कल्पना, समाज कलयाण रविश कुमार,टीए प्रभाकर,टीए आशीष तिवारी,बीसी जितेंद्र तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी यादव, राम, सूरत यादव सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *