गोंडा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विधायक प्रेम नारायण पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक प्रेम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय एवं जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। लोगों से राष्ट्रहित, आपसी एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल की रिपोर्ट।
![]()
