मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने वाली युवती के मामले में अचानक नया मोड़ सामने आया है। कुछ दिन पहले मुस्लिम युवक अरमान पर गंभीर आरोप लगाने वाली युवती अब अपने पूर्व बयानों से पलट गई है।

युवती सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि अरमान के खिलाफ उससे जो बयान दिलवाए गए थे, वे उसकी मर्जी से नहीं थे। युवती ने परिवार और पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

युवती का दावा है कि वह पिछले करीब चार वर्षों से अरमान के साथ रिश्ते में है और उसी से शादी करना चाहती है। उसने एसएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उसे वापस परिवार के पास भेजा गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

युवती के अनुसार, परिवार द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने के कारण घर में लगातार विवाद होता था। इसी मानसिक तनाव के बीच उसने 21 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था।

अब युवती के बदले हुए बयान के बाद पुलिस के सामने मामले की जांच का नया पहलू सामने आया है। पुलिस द्वारा युवती के आरोपों और पूर्व में दिए गए बयानों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *