हापुड़। कुराना टोल टैक्स के पास मोड़ी पुल पर देर रात रोडवेज बस संख्या RJ13PA8740 और बाइक संख्या UP15EW7678 की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत होने की सूचना है।
हादसे की तस्वीरों में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने हादसे को देखने के बाद मौके की तस्वीरें लेकर साझा कीं।


मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पहचान की अपील: यदि कोई व्यक्ति तस्वीर अथवा बाइक नंबर के आधार पर मृतक को पहचानता है, तो थाना हाफिजपुर, जिला हापुड़ से संपर्क करें।
संपर्क: 9454403415
कृपया इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और सूचना उसके परिजनों तक पहुंच सके।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *